RBI Officer Result 2021: RBI ने ग्रेड ''बी'' पेपर-1 के परिणाम किए जारी, जानें कब होगी आगे के चरणों की परीक्षा

Sunday, Mar 14, 2021 - 04:38 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने  ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा फेज-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में भाग लिया है, वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

जिन उम्मीदवारों ने RBI ऑफिसर ग्रेड बी पेपर-1 में क्वालीफाई किया है, उन्हें पेपर-2 में शामिल होना होगा। 31 मार्च को दो शिफ्टों में परीक्षा होगी, जिसमें से पहली शिफ्ट में डीआपीआर का पेपर-2 (अर्थशास्त्र) और पेपर-3 (अंग्रेजी) होगा और दूसरी शिफ्ट में डीएसआईएम का पेपर-2 (स्टेटिक्स) और पेपर-3 (अंग्रेजी) होगा। वहीं 1 अप्रैल को ग्रेड बी (डीआर) जनरल का पेपर-3 (एफ एंड एम) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-1 (ईएसआई), पेपर-2 (अग्रेंजी) आयोजित किया जाएगा। 

भर्ती आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर होगी
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल – 270 पद
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 29 पद
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 23 पद
कुल पदों की संख्या- 322 पद

ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर 'Result of Phase-I/Paper-I examination for Recruitment of Officers in Grade B - DR (General), DEPR/DSIM - 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ के रुप में परिणाम खुलेगा।
यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।

RBI Grade B Result 2021 डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
 

rajesh kumar

Advertising