RBI JE Result 2021 : RBI जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 05:32 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आरबीआई जेई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा 8 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। 

वैकेंसी डिटेल
RBI ने इस साल फरवरी में कुल 48 जेई रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें से 24 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए और 24 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए हैं।

RBI JE Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाएं।
इसके बाद opportunities लिंक पर क्लिक करे।
एक नया पेज खुलेगा। यहां  आरबीआई जेई रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलेगी। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच करें।
उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट आउट ले सकते हैं। 
 
यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम-  जूनियर इंजीनियर (सिविल)जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News