राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Friday, Mar 12, 2021 - 06:01 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए हैं। जिन्होंने आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया जाएगा।

दो पालियों में परीक्षा करवाई जाएगी। जिसमें से पहली पाली सुबह 8 बजे 11 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच होगी। पहला पेपर सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान का होगा जबकि दूसरी पेपर सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1211 पदों को भरा जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Stenographer Admit Card 2018 की लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुल जाएगा जहां पर अपना नाम और रोल नंबर
उसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर जाएगा.
परीक्षा के लिए इसको डाउनलोड कर ले और इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

rajesh kumar

Advertising