RSOS Result 2021: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित
punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 05:36 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट- rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने नामांकन संख्या और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा में हर्षा RSOS कक्षा 12 में 84.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि भावना दूसरे स्थान पर रहीं. RSOS 10वीं के परिणाम 2021 में पिछली बार से 2.67 प्रतिशत और कक्षा 12वीं के परिणाम में 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने परिणाम जारी किए हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर और नवंबर 2021 में किया गया था। 10वीं परीक्षा के लिए करीब 90 हजार और 12वीं परीक्षा के लिए 65 हजार छात्रों में पंजीकरण कराया था।
10वीं के टॉपर
कक्षा 10वीं में बालिका वर्ग में पूजा चौधरी ने टॉप किया। जबकि भावना यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
बालक वर्ग में मुकेश कुमार प्रथम स्थान पर और विनोद मालव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
12वीं के टॉपर
12वीं में बालिका वर्ग में पहले स्थान पर हर्षा रहीं। दूसरे स्थान पर लक्ष्मी रहीं।
बालक वर्ग में पहले स्थान पर जोशी उदय योगेश कुमार और अनमोल जोशी दूसरे स्थान पर रहे।
Rajasthan RSOS Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
- अपने नाम व रोल नंबर की मदद से चेक कर लें।