राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी पीएमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wednesday, Mar 17, 2021 - 02:40 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परिक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभी ये एडमिट कार्ड धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिलों के लिए अपलोड किए गए है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस परीक्षा 2021-21 उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परिक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बांसी, खुर्द भरतपुर में आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। नए  पेज के खुलने पर, मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले लें।

कुल 5 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 6 नंवबर से 8 नंवबर 2020 तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी। 11 मार्च 2021 को परिणाम जारी किया गया था। भर्ती अभियान के तहत कुल 5, 000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019 को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2020 को समाप्त हुई थी। 

rajesh kumar

Advertising