राजस्थान में खुले 12 डिजीटल लर्निंग साल्यूशन रुम

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2016 - 01:50 PM (IST)

  राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से  5 सिंतबर को टीर्चर डे के अवसर पर 12 डिजीटल लर्निंग साल्यूशन रुम का उद्धाटन किया जाएगा। सुबह 9 30 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल में इनका  उद्धाटन करेंगाी। इस अवसर  पर सभी डीएलएसआर पर 30 प्रिसिंपल मौजूद रहेगे। मुख्यमंत्री वीडियों काफ्रेंस के जरिए इन प्रिसिंपलों से सवांद भी कर सकती हैं।इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से डिजीटल रुम में रहने वाले इन  प्रिंसिपलों के लिए तीन दिन के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की हैं। ताकि प्रिंसिपल मुख्यमंत्री  के सवालों का जवाब दे सकें। 

  सभी मंडलो में  डिजीटल लर्निंग साल्यूशन रुम  

 शिक्षा विभाग की ओऱ से जयपुर, बीकानेर,जोधपुर, उदयपुर ,कोटा चूरु, पाली और भरतपुर में डिजिटल लार्निंग साल्यूशन रुम बनाए गए हैं। इसके इलावा राज्य स्तर के  डीएलएसआर  राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल में बनाया गया हैं। जयपुर मंडल का  डीएलएसआर गोनेर स्थित सीमेंट भवन में बना हैं। इसके इलावा बारां और झालावाड़ जिले  में भी  एक-  एक डीएलएसआर बनाया गया हैं।

 राजस्थआन के शिक्षा मंत्री प्रों. वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और  स्टूडेंटस को विशेष शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए राज्य में 12 जगहों पर डिजीटल लर्निंग साल्यूशन रुम  बनाए गए हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने के साथ साथ विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियों के लिए वीडियों काफ्रेंस की जा सकेगी। 

 क्या है  डीएलएसआर

डिजीटल लर्निंग साल्यूशन रुम एक प्रकार का कंप्यूटर रुम होता हैं। इसमें वीडियों कांफ्रेसिंग के साथ साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जा सकता हैं। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News