राजस्थान ने शिक्षा में एतिहासिक प्रगति हासिल की-देवनानी

Wednesday, Oct 03, 2018 - 09:00 AM (IST)

अजमेरः राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा ने ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है।   श्री देवनानी  सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में जिला एवं संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, जिले के 99 स्कूलों को फाइव स्टार स्कूलों के रूप में सम्मान तथा स्कूल में नए कक्षा कक्ष एवं भारत दर्शन गलियारे के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि राजस्थान के स्कूलों ने एक नई करवट ली है। यही कारण है कि अब स्कूलों को स्टार रेटिंग दी जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 57 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंचा है। 

राजस्थान के 14 हजार में से 2500 स्कूलों ने औसत परीक्षा परिणाम से अधिक परिणाम दिया है। ऐसी सभी स्कूलों को फाइव स्टार स्कूल के रूप में सम्मानित किया जा रहा है।   उन्होंने बताया कि प्रदेश के 2500 स्कूल फाइव स्टार रैंकिग में शुमार किए गए है तथा स्कूलों में 3500 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए है।  
 
 

Sonia Goswami

Advertising