रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में 90 मिनट में हल करने होंगे 100 सवाल

Friday, Aug 31, 2018 - 12:21 PM (IST)

अजमेरः रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 17 सितंबर से आयोजित होने वाली ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र चार खंडों में बांटा होगा।

पहला खंड गणित का होगा। इसमें 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा खंड जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग का होगा। इसमें 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।  तीसरा जनरल साइंस का होगा । इसमें भी 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। चौथा और अंतिम जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स का होगा। इसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह स्कीम जारी की है।

 
बोर्ड के चेयर पर्सन के अनुसार पीडब्ल्यूडी  कैंडिडेट के लिए पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। ग्रुप सी के करीब 63,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होने जा  रहा है। माना जा रहा है कि यह भी करीब 10 चरणों में पूरी होगी । इसके पहले चरण की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है। जिसमें 1.90 करोड़ अभ्यर्थी देशभर में भाग लेंगे  । रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा बताई जा रही है।

Sonia Goswami

Advertising