रेलवे एग्जाम : इन Tips से मिलेगी मदद, सवाल जल्द होंगे सॉल्व

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 01:11 PM (IST)

नई दिल्ली:  रेलवे ने दो माह 90 हजार पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं।  इन 90,000 पोस्ट्स के लिए करीब पौने तीन करोड़ लोगों ने आवेदन किए थे। इस एग्जाम में सबसे महत्वपूर्ण स्टेज सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होती है। इस टेस्ट में 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे।

ये सवाल मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल नॉलेज से संबंधित होंगे। हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में रीजनिंग सवाल होना लाजमी है। रिजनिंग के सवाल वैसे काफी मुश्किल होते हैं, लेकिन कुछ टिप्स के जरिए इस सवालों को जल्दी सॉल्व किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जो आपको काफी मदद करेेंगे। 

 1. पिछले सालों के पेपर की प्रैक्टिस
इसमें प्रैक्टिस मायने रखती है। पिछले सालों के कई पेपर सॉल्व करें। इससे आपको पैटर्न के बारे में पता चल सकेगा। ध्यान रखें कि रिजनिंग में कुछ लिमिटेड पैटर्न के सवाल ही आते हैं। आपको उन पैटर्न को एक्सप्लोर करना होगा।

 2.  नोट्स बनाएं
अलग-अलग पैटर्न के कुछ नोट्स बनाएं। एक-एक पैटर्न के 50-50 सवाल उन नोट्स में लिखकर उनकी प्रैक्टिस करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

3. इंग्लिश के अल्फाबेट्स 
रिजनिंग में कई सवाल इंग्लिश के अल्फाबेट्स से जुड़े होते हैं। कौन-सा अल्फाबेट किस क्रम में रहता है, यह मुंह जुबानी होना चाहिए। जैसे E - पांचवें नंबर पर, J- दसवें नंबर पर, Y-25वें नंबर पर आदि।

4.स्पीड पर ध्यान

जब आप सारे पैटर्न के सवाल हल करने में कंफर्टेबल हो जाएं तो इसके बाद स्पीड के साथ मुकाबला करने को तैयार हो जाएं। पहले जो सवाल आप दो मिनट में करते थे, अब उसका टाइम घटाने का प्रयास करें।

5. एक्यूरेट हो सभी आंसर

एग्जाम में कभी भी सभी सवाल अटैम्प्ट करने का प्रयास नहीं करें। कोशिश इस बात की करें कि जो भी सवाल सॉल्व करें, वे एक्यूरेट हों। क्योंकि सभी सवालों को सॉल्व करने की कोशिश में गलती के चांस बढ़ जाएंगे।

जनरल नॉलेज के भी कई सवाल पूछे जाते हैं। नीचे दिए सवालों के पता चल जाएगा कि जनरल नॉलेज के किस तरह के सवाल आ सकते हैं।

सवाल : वह कौन-सा राजा था जिसने सिकंदर के साथ लड़ाई लड़ी थी?

जवाब : पोरस

सवाल : पाटलीपुत्र की स्थापना किसने की थी?

जवाब : बिम्बिसार

सवाल : बुद्धा के सारथी का नाम क्या था?

जवाब : छन्ना

सवाल : सबसे फेमस कुशाण राजा कौन था?

जवाब : कनिष्क
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News