रेलवे एएलपी परीक्षा की Answer Key जारी

Monday, Feb 18, 2019 - 12:20 PM (IST)

नई दिल्ली: RRB ALP-Tech 2019 CBT 2 Answer Key की जारी हो चुकी है। इस आंसर की को आप Railway Recruitment Board (RRB) की ऑफिशल क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना दी गई थी कि आंसर-की आज दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी।

 

आंसर-की पर उम्मीदवार 19 फरवरी सुबह 10 बजे से आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। 20 फरवरी रात 11:59 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 20 फरवरी के बाद ये लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स से हटा दिया जाएगा। बता दें कि असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन की 66 हजार वैकें सी के लिए परीक्षा ली गई थी। इसके अलावा रलवे की ग्रुप डी परीक्षा देने वाले 1 करोड़ 89 लाख उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रेलवे के एक अधिकारी ने रिजल्ट जल्द जारी हो जाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।

pooja

Advertising