PSEB Result: अच्छा रिजल्ट होने के बावजूद 10,000 से ज्यादा छात्र फेल, 25,000 की कंपार्टमेंट

Saturday, May 11, 2019 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड के नतीजे आज घोषित कर दिए गए है। बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा में 86.41% छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस वर्ष इतना अच्छा रिजल्ट होने के बावजूद भी पंजाब के दस हजार से अधिक छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं। वहीं 25 हजार से अधिक छात्रों का कंपार्टमेंट लगा है। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट में कुल 227 लड़कियां जबकि 92 लड़के शामिल हैं।

टॉपर लिस्ट
परीक्षा में पहले स्थान पर सर्वजोत सिंह बसंल, अमन और मुस्कान सोनी तीन स्टूडेंट्स रहे हैं। तीनों के 98.89 फीसदी अंक हैं। मुस्कान सोनी साइंस टॉपर हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह नाकोदर से हैं। अमन ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह फतेहगढ़ से हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पास आंकड़ा 65.97 प्रतिशत था। इस बार परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 2,32,639 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा में 90.86 फीसदी लड़कियां पास हुई जबकि 82.83 फीसदी लड़के पास हुए। नॉन-मेडिकल कैटेगरी में 83.98% और मेडिकल कैटेगरी में 82.25 प्रतिशत छात्र पास हुए।   

 

Riya bawa

Advertising