राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला- कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जल्द होगी 2 हजार डॉक्टरों की नियुक्ति

Thursday, Apr 23, 2020 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलो की वजह से लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में मेडिकल स्टाफ की डिमांड बढ़ गई है, ताकि कोरोना संक्रमित लोगों का बेहतर तरीके से इलाज हो सके। इसके चलते राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि पिछले राज्य के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार राज्य में 2,000 डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

रघु शर्मा ने आगे बताया, "हम अगले डेढ़ महीने में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। करीब 735 डॉक्टर्स की हाल ही में हॉस्पिटल में भर्ती हुई है। इसके अलावा 12,500 जनरल नर्सिंग व मिडवाइफ और सहायक नर्स मिडवाइफ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनकी पोस्टिंग नहीं हो पाई है। वकीलों से सलाह लेने के बाद अब मुख्यमंत्री ने ऐसे 9000 कर्मचारियों की पोस्टिंग करने के आदेश दिए हैं। "

वहीं राजस्थान में बीते दिनों में कोरोनावायरस से संक्रमित 83 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1,659 तक पहुंच गई थी।                                                                         


 

Riya bawa

Advertising