सरकार के नोटिस के बाद प्राइवेट स्कूलों ने लौटाई बढ़ी हुई फीस

Friday, Aug 24, 2018 - 12:49 PM (IST)

नई दिल्ली:  एजुकेशन डिपार्टमेंट न 195 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस भेजा है जिसमें  फीस बढ़ोतरी वापस लेने के लिए कहा गया है। जिसके बाद 128 स्कूलों ने सरकार को बताया है कि वे बढ़ी हुई फीस वापस ले रहे हैं। इनमें से कुछ स्कूल पैरंट्स को फीस लौटा रहे हैं और कुछ अगले महीनों की फीस में अजस्ट कर रहे हैं।


 सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद स्कूलों को नोटिस भेजे गए थे। दिल्ली सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मौजूदा सेशन में बढ़ी हुई फीस से पहले का पुराना फीस स्ट्रक्चर ही लागू होगा। फीस वापस लेने के फैसले से 128 स्कूलों के 203055 स्टूडेंट्स को फायदा होगा। फीस वापसी की स्कूलों की लिस्ट में बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं। 


अधिकारी का कहना है कि 195 स्कूलों में से 67 स्कूलों ने सरकार के निर्देशों को नहीं माना है। अब इन स्कूलों को एक बार फिर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। ये स्कूल मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक के सरकार के निर्देशों के बावजूद बढ़ी हुई फीस वसूल रहे हैं। अब इन स्कूलों को ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। बढ़ी हुई फीस नहीं वसूली जा सकती और इस बारे में एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कारण बताओ नोटिस के बाद भी स्कूल अगर बढ़ी हुई फीस वसूलना जारी रखेंगे तो सरकार इन स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। 

pooja

Advertising