कल लॉन्च  होगा विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए पोर्टल

Tuesday, Apr 17, 2018 - 06:57 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत  में विदेशी छात्रों को अध्ययन के लिए आकर्षित करने के वास्ते कल यहां एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की उपस्थिति में स्टडी इन इंडिया नामक इस पोर्टल को लॉन्च करेंगी। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

 इस पोर्टल पर 30 देशों के छात्रों को भारत में 150 शिक्षा संस्थानों में दाखिले आदि की जानकारी उपलब्ध होगी। समारोह में भारत में विदेशी छात्रों के अध्ययन पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी और विदेशी छात्राओं का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। समारोह के लिए 80 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।  

bharti

Advertising