पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 04:02 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस महिला व बाल कल्याण यूनिअ ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए रविवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लडि़कयो व महिलाओं को आत्मरक्षा का गुर सीखाया गया। सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया।

डीसीपी गीता रानी वर्मा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बुरे समय में अपनी रक्षा किस प्रकार से करनी है, इसे ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के जरिये उन्हें विशेष तौर पर आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। हिम्मत ऐप का इस्तेमाल किस प्रकार से किया जाना है, इस कार्यक्रम में इसके बारे मे भी जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News