PM मोदी ने झारखंड में 3 मैडीकल कॉलेजों का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 04:16 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में 3 मैडीकल कॉलेजों के उद्घाटन किए और रामगढ़ जिले में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। मोदी ने दुमका, पालामऊ और हजारीबाग में 3 मैडीकल कॉलेजों के उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री रघुबर दास के अनुसार, तीनों कॉलेजों में इस वर्ष जून से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे पर रामगढ़ जिले में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी, जो अपनी तरह का देश में तीसरा और पूर्वी भारत में पहला संस्थान है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से जमशेदपुर, पालामऊ, हजारीबाग और दुमका में 500 बिस्तरों के अस्पतालों की आधारशिला रखी। इनके लिए 1,904 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झारखंड की 12वीं यात्रा थी। इस मौके मोदी ने कहा कि ऐसे संग्राहालय देश के कई राज्यों में बनाए जा रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार मदद दे रही है। ये म्यूजियम आदिवासी नायकों की याद तो दिलाएंगे ही, साथ में पर्यटन के केंद्र बनेंगे। झारखंड सहित देश के लगभग सभी आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां ऐसे करीब दो दर्जन स्कूल शुरु हो चुके हैं और 70 नए स्कूल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। झारखंड सहित देश के तमाम आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

झारखंड में ऐसे करीब दो दर्जन स्कूल शुरु हो चुके हैं और 70 नए स्कूल खोलने पर काम चल रहा है। झारखण्ड में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करने के लिए हमारी सरकार ने हजारों करोड़ की लागत से 350 परियोजनाओं पर काम किया है और ऐसी ही 11 परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News