दिल्ली : जेएनयू कैंपस में पीएचडी की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 06:50 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वसंतकुंज उत्तर पुलिस थाने में सोमवार की रात 12 बज कर करीब 45 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें जेएनयू परिसर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा वसंतकुंज उत्तर के थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे।
शर्मा ने कहा, ‘पूछताछ से पता चला है कि पीएचडी कर रही एक छात्रा सोमवार की रात करीब बारह बजे जेएनयू परिसर में टहल रही थी। जब वह विश्वविद्यालय के पूर्वी द्वार के पास से गुजर रही थी, तभी परिसर के अंदर से एक बाइक सवार आया और उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की।' शर्मा के मुताबिक, छात्रा ने छेड़खानी के विरोध में शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि वसंतकुंज उत्तर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां