स्‍वादिष्‍ट वेजिटेरियन रेसिपी है पनीर चना मसाला

Monday, Jan 28, 2019 - 11:11 AM (IST)

पनीर चना मसाला एक बहुत ही मसालेदार और स्‍वादिष्‍ट वेजिटेरियन सब्‍जी है, जिसे अधिकतर नार्थ इंडिया में खाया जाता है। आप भी इस पनीर मसाला की स्‍वादिष्‍ट सब्‍जी को घर पर बिना कोई टेंशन के बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चने सफेद - 250 ग्राम
पानी - 2 लीटर, विभाजित
नमक - 1 टी स्पून
तेज पत्ता - 2
काली इलायची - 1 
चाय की थैली - 1
तेल - 2 टेबल स्पून
पनीर - 320 ग्राम
घी - 50 ग्राम
धनिया साबत - 1 टी स्पून
लौंग - 2  
सूखी लाल मिर्च - 2
दालचीनी  - 1  
लौंग - 2  
सूखी लाल मिर्च - 2
दालचीनी - 1 
जीरा - 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 1/2 टेबल स्पून
अदरक का पेस्ट - 1 1/2  टेबल स्पून
प्याज - 280 ग्राम
टमाटर - 420 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
मेथी के सूखे पत्ते - 1 टेबल स्पून
वेज स्टॉक - 300 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले 250 ग्राम छोले 1 लीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद  छोले, 1 लीटर पानी, 1 चम्मच नमक, 2 तेज पत्ता,  काली इलायची तथा टी बैग डालकर 6 सीटी सुनने तक पकाएं।
3. ढक्कन खोलें और टी बैग को निकाल चने एक तरफ रख दें।
4.इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें 320 ग्राम पनीर डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
5. इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
6. एक भारी कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करें। इसमें धनिया बीज, लौंग, सूखी लाल
मिर्च, दालचीनी तथा जीरा डालकर हलका पकाएं। इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर हलका पकाएं।
7. फिर, 280 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
8. अब इसमें टमाटर डालें और नरम और गूदेदार होने तक तलें। इसमें हरी मिर्च,नमक, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा पाऊडर, गर्म मसाला तथा सूखी मेथी के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स करें।
9. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
10. ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी हलचल दें।
11. इसमें पके हुए छोले डालकर अच्छे से मिलाएं।
12. फिर वेज स्टॉक मिलाएं। इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम गर्मी पर 10 - 15 मिनट तक पकाएं।
13. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
14. अब  इसमें तला हुया पनीर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
15. मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। धनिए के साथ गार्निश करें।
16.छोले तैयार हैं। पुरी के साथ परोसें।

Sonia Goswami

Advertising