‘चड्डी’ ने  बनाई ने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह, ये शब्द भी हो चुके है शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 04:39 PM (IST)

लंदन: अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में ‘चड्डी’ शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा नए अपडेट में दुनियाभर के करीब 650 नए शब्दों को आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी के शब्दों में शामिल किया गया है. इस अपडेट को रिलीज किया गया।  ब्रिटेन में ‘चड्डी’ शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के ‘गूडनेस ग्रेशियस मी’ के जरिए लोकप्रिय मिली। इस शब्द को ‘शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स  (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है।
PunjabKesari
‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली प्रविष्टी के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है।इससे पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह दी गई है। इनमें प्रमुख हैं- अच्छा, अन्ना, गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा जैसे शब्दों को इस डिक्शनरी में शामिल किया जा चुका है। 
PunjabKesari
अब तक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में करीब 1000 भारतीय शब्द को जोड़ा गया है। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड ने ‘हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर’ की शुरुआत की थी. साल 2017 में ‘आधार’ शब्द को साल का हिन्दी शब्द चुना गया था। उसके बाद 2018 में ‘नारी शक्ति’ को वर्ड ऑफ द ईयर चुना था।  ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के मुताबिक नारी शक्ति शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News