उस्मानिया विश्वविद्यालय अंक पत्रों का ऑनलाइन मूल्यांकन कराएगा

Thursday, Jul 19, 2018 - 12:36 PM (IST)

हैदराबाद: उस्मानिया विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर परीक्षाओं के अंक पत्रों का मूल्यांकन अब पारंपरिक व्यवस्था की बजाय ऑनलाइन प्रणाली से कराएगा।            

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऑनलाइन जांच प्रणाली से परिणामों के जल्द और त्रुटिरहित ऐलान के साथ - साथ कदाचार रोकने में मदद मिलेगी।       उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस रामचंद्रम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है ,'' नयी व्यवस्था में पारंपरिक मूल्यांकन व्यवस्था की तुलना में विश्वविद्यालय को जानकारी जल्द प्राप्त होगी। इसका अलावा कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। ’’          
 

pooja

Advertising