देनी है अपने सपनों को लंबी उड़ान...तो पढ़े!

Tuesday, Oct 25, 2016 - 10:07 AM (IST)

नई दिल्ली : अकसर हर व्यक्ति अपने जीवन में ऊंची-ऊंची उड़ानों के सपने देखता है,लेकिन इन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए उन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। जिस कारण वह अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं। अगर आप लोग भी अपने सपनों को लम्बी उड़ान देना चाहते हैं या उन्हें सच करना चाहते है तो आप निश्चित रूप से खुशनसीब हैं कि आपकी ज़िन्दगी ने आपको बड़े सपने दिए हैं। जिन लोगों में बड़े सपने देखने का दम होता है वह उन सपनों को पूरा करने का ज्जबा भी रखते है।

अपना सही मार्ग तलाश करें-
कई बार हमारे साथ ऐसा होता है हम गलत जगह अपना समय बर्बाद कर रहे होते हैं। अपने सही मार्ग का निर्धारण भी हमें ही करना होता है। तो सबसे पहले यह तय करें कि आपका मार्ग, जिस पर आप चलना चाहते हैं वह सही है या नहीं।

पेपर वर्क पूरा कर लें-
यह बात कोई भी आपको नहीं बताएगा लेकिन आपको सबसे पहले अपने प्रोजेक्ट को पेपर्स पर उतारना चाहिए। अगर आपके सपनों का महल पेपर में खड़ा हो जाता है तो आपका 25 प्रतिशत काम हो चुका होता है। इसलिए पेपर वर्क सबसे पहले कर लें।

पढ़े लिखें हैं तो लोन लेने की कोशिश कर्रें-
आप अगर पढ़े-लिखे हैं तो आप बैंक से लोन लेने की कोशिश करें। क्योंकि कई बार हम बैंक तक जाने से डरने लगते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि युवाओं के लिए कई बैंक काफी सस्ती दरों पर लोन देते हैं।

सरकारी योजनाओं को पता करो-
ऊंची-ऊंची उड़नों और ऊंचे-ऊंचे सपने देखने के लिए आपको सरकारी योजनाओं का सही ज्ञान होना चाहिए। कई सरकारी योजनाओं के तहत आपको सरकार बिना ब्याज पैसा दे सकती हैं।

खुद से भरोसा ना उठे-
किसी भी काम में सफलता मिलने में देरी होती है तो आपको उससे घबराना नहीं चाहिए। अगर आपको हार का सामना करना पड़ रहा है तो यह भी टूटने वाली बात नहीं है। आपकी हर हार आपको कुछ न कुछ सीखा कर जाएगी। तो अगर आपके सपने बड़े हैं तो आपकी हिम्मत भी बड़ी होनी चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए। 

Advertising