सरकारी विद्यालयों की संख्या में कमी आई

Monday, Mar 19, 2018 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली :  सरकार आए दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने पर जोर दे रही है, लेकिन असल में सरकार खुद नए सरकारी स्कूल खोलने से परहेज कर रही है। लोकसभा में राजेश रंजन के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा कि  देश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कमी आई है, हालांकि यह कमी मामूली है।

उन्होने कहा, ‘‘एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडीआरएसई) के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। यह 2014-15 में 7.12 लाख से घटकर 2015-16 में 7.08 लाख हो गई है।’’ कुशवाहा ने यह भी कहा,‘‘स्कूलों को खोलना और बंद करना राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों का विषय है।’’ 

Punjab Kesari

Advertising