अब यूपीएससी करेगा रेलवे ग्रुप ए की भर्ती

Tuesday, Mar 10, 2020 - 12:01 PM (IST)

लोकसभा में रेल और वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के शीर्ष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव के संकेत दिए है। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) शुरू होने के बाद भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) और भारतीय सिविल सेवा परीक्षाओं से रेलवे के पदों को वापस लिया जा सकता है। रेल मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि सरकार ने भारतीय रेलवे सुरक्षा सेवा, इंजीनियरिंग सेवा और सिविल सेवा 2020 द्वारा कवर की गई सभी सेवाओं को वापस लेने का फैसला किया है, क्योंकि ये पद अब भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

अब यूपीएससी आयोजित करेगी परिक्षाएं
ये परीक्षाएं स्वतंत्र रूप से या सीधे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी।  हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पहली परीक्षा कब होगी। गौरतलब हो कि दिसंबर 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाओं के माध्यम से आठ रेलवे सेवाओं को एक में भरने की मंजूरी दी थी। उस समय यूपीएससी (UPSC) को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह आने वाले भर्ती वर्ष में रेलवे के लिए ग्रुप ए सेवाओं की भर्ती की सुविधा प्रदान करे।

Riya bawa

Advertising