अब कॉलेज में लड़कियां सीखेंगी आत्मरक्षा

Saturday, Sep 22, 2018 - 02:49 PM (IST)

चंडीगढ़: अब लड़कियां अपनी रक्षा आप करेंगी क्योंकि हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। 

राज्य के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने कॉलेजों प्रधानाचार्य और विश्वविद्यालयों रजिस्ट्रार को पत्र लिख कर लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में ब्यौरा मांगा है। इससे पहले विभाग ने स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थाओं में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे।  

सरकार के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में लड़कियों को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है तथा इसे एक अभियान के रूप में चलाने के साथ ही इसमें विशेषज्ञों की मदद भी ली जाए। 

pooja

Advertising