अब लड़कियां खुद करेंगी अपनी आत्मरक्षा, स्कूल में होगा प्रशिक्षण

Saturday, Sep 01, 2018 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लड़कियों की सुरक्षा बढ़ाने के इरादे से स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए 164 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी है। केन्द्रीय एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि लड़कियों की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के तहत एचआरडी मंत्रालय ‘समग्र शिक्षा’ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए कोष उपलब्ध करा रहा है। 

प्राथमिक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए 1.34 लाख स्कूलों में 102.22 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है जबकि माध्यमिक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए 76,581 स्कूलों में 62.77 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

pooja

Advertising