UPSC IAS Exam Notification 2021: कल जारी होगा यूपीएसससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन

Tuesday, Feb 09, 2021 - 05:39 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन कल 10 फरवरी 2021 का जारी करेगा। यूपीएससी के वार्षिक कैलेंडर 2021 के मतुाबिक, UPSC CSE prelims 2021 के लिए आवेदन 2 मार्च तक जारी रहेंगे। वहीं, यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 27 जून को किया जाना प्रस्तावित है।

बता दें कि देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 जून 2021 को संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्री परीक्षा एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 8 लाख युवा बैठते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए आयु की न्यूनतम सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की हुई है। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

rajesh kumar

Advertising