नॉर्थ जोन शूटिंग कोचिंग कैम्प लगाया

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़ : एन.सी.सी. ग्रुप चंडीगढ़ ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के नेतृत्व में रोपड़ स्थित एन.सी.सी. अकादमी में नॉर्थ जोन की टीमों के लिए 10 दिवसीय शूटिंग कोचिंग कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्देश्य एन.सी.सी. कैडेट्स को शूटिंग तकनीकों के साथ रू-ब-रू करवाना और आगामी शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 87 कैडेट्स ने भाग लिया, जिसमें 44 लड़कियां थीं। एन.सी.सी. चंडीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आर.एस. ठाकुर ने कैम्प का दौरा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News