NIOS: इस हफ्ते से 10वीं-12वीं के एग्जाम शुरू, पूरी जानकारी पढ़ें

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 02:46 PM (IST)

नई दिल्ली: नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं इस हफ्ते शुरू होने जा रही हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं क्लास की परीक्षाएं 6 अक्टूबर से शुरू होंगी।

 वहीं 10वीं क्लास की परीक्षाएं 8 अक्टूबर से शुरू होंगी। परीक्षा का आयोजन सिर्फ एक शिफ्ट में दोपहर बाद 2.30 बजे से 5.30 बजे शाम तक होगा। एनआईओएस ने एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड एनआईओएस की ऑफिशल वेबसाइट nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।कैंडिडेट्स अपने ऐडमिशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। 

12वीं क्लास का एग्जाम संस्कृत से शुरू होगा और रोजगारपरक कौशल दूसरा पेपर होगा। प्रैक्टिकल एग्जाम पहले शुरू हो चुके हैं। अब तक कंप्यूटर साइंस, डेटा एंटी ऑपरेशंस, मास कम्यूनिकेश, लाइब्रेरी ऐंड इन्फर्मेशन साइंस और होम साइंस के प्रैक्टिकल का आयोजन हुआ है। प्रैक्टिकल एग्जाम का समापन 5 अक्टूबर, 2018 को होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News