NIOS Result 2021: NIOS 10वीं-12वीं ऑन-डिमांड एग्जाम परिणाम जारी, यहां करें चेक

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 06:46 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने ऑन-डिमांड परीक्षा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं और 12वीं की ऑन-डिमांड परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबासाइट results.nios.ac पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने की जानकारी NIOS ने ट्वीट कर दी है। NIOS ने ट्वीट कर लिखा, कि NIOS सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का आयोजन  01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2021 के बीच किया गया था। अब इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर उपलब्ध है। वहीं,  डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

NIOS Result 2021- चेक करें परिणाम

एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ऑन डिमांड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर उम्मीदवारों को लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News