ऑडियो क्लिप से मिलेगी नई जानकारी , सीबीएसई ने बनाया अपना शिक्षा वाणी एप

Monday, Mar 25, 2019 - 06:26 PM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई की ओर से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को बोर्ड अब ऑडियो क्लिप के माध्यम से सभी को सूचना और नई जानकारी देगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से पोडकास्ट प्लेटफॉर्म सीबीएसई-शिक्षा वाणी नामक अपना एप तैयार किया है। इस बारे में सभी स्कूलों को जानकारी देते हुए बोर्ड की वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर दिया गया है। इस एप के जरिए बोर्ड की गतिविधियों को समय-समय पर ऑडियो क्लिप के जरिए जाना जा सकेगा। बोर्ड के अनुसार सर्कुलर के रूप में जारी लिखित सूचना ज्यादा उलझाने वाले होते हैं। ऐसे में देखा गया है कि मौखिक जानकारी या सूचना अधिक प्रभावशाली होती है। सीबीएसई स्कूलों को इस पोडकास्ट सुविधा का उपयोग अकादमिक और प्रशिक्षण पहल के लिए करना है। इसके एप का प्रयोग बोर्ड परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में नई और अपडेटेड जानकारी और दिशानिर्देशों को सूचित करने के लिए करेगा। सीबीएसई-शिक्षा वाणी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। एंड्रॉइड फोन पर इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

बोर्ड ने सभी हितधारकों को सूचित किया है कि परीक्षा के संचालन में और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधित पहला पोडकास्ट अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड उचित और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रौद्योगिकी के उपयोग में विश्वास रखता है। ताकि इसका उचित प्रसार हो सके। 2019 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, मूल्यांकन में शून्य-त्रुटि और मानक प्रत्यक्ष मूल्यांकन केंद्रों के लिए बोर्ड ने पोडकास्ट तैयार किया है। शिक्षा वाणी ऐप में स्टूडेंट्स, पैरंट्स और प्रिंसिपल्स के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं। इसके अलावा एक 'रिसेन्ट' का टैब भी होगा जिसमें लेटेस्ट ऑडियो/ विडियो मिलेंगे। अभी ऐप सिर्फ रजिस्टर्ड यूजर्स, जैसे स्टूडेंट्स, टीचर्स, अफसर, पैरंट्स आदि के लिए उपलब्ध है। 

bharti

Advertising