NEET Registration 2019: जल्द करें अप्लाई

Wednesday, Nov 28, 2018 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्ली:  नेशनल एजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट 2019 (NEET) के लिए शुक्रवार आवेदन का अंतिम दिन है। 2019 से इस टेस्ट का आयोजन नेशनल टेस्ट एंजेसी करेगी। नीट एग्जाम देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए पास करना जरूरी होता है। आवेदन के लिए एनटीए की वेबसाइट ntaneet.nic.in  पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।


नीट 2019 के लिए ऐप्लिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 नवंबर 2018 से शुरू हो चुकी है जो 30 नवंबर 2018 तक चलेगी। 30 नवंबर रात 11.50 तक नीट एग्जाम 2018 के लिए अप्लाई किया जा सकता है। ऐप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन 14 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2019 तक किया जा सकता है। एग्जाम के एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2019 को जारी होंगे। वहीं 5 मई 2019 को नीट एग्जाम 2019 आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 5 जून 2019 है। 

 फीस 
सामान्य/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)- 1400 रुपए 

SC/ST/PwD/ट्रांसजेंडर- 750 रुपए 

pooja

Advertising