NEET क्लीयर नहीं कर पाएं है तो निराश होने की बजाए चुने ये करियर विकल्प

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 01:59 PM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई की ओर से नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। नीट एग्जाम में इस बार  बिहार की कल्पना कुमारी ने सर्वाधिक 691 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में 12 लाख 69 हजार 922 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिनमें से करीब 7 लाख 14 हजार 562 छात्र पास हुए है। वहीं बहुत सारे स्टूडेंट्स एेसे भी है जो जो डॉक्टर बनने के लिए यह एग्जाम क्लियर नहीं कर पाए हैं. अगर आप एग्जाम क्लियर नहीं कर पाएं हैं तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि नीट क्लीयर न होने के बाद भी आपके पास कई सारे करियर विकल्प है जिनमें करियर बन कर आप अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कर सकते है 

बायोकेमिस्ट या बायोफीसिस्ट
बायोकेमिस्ट या बायोफीसिस्ट वो होते हैं जो जीवित या मृत लोगों या चीज़ों के बायोलॉजिकल प्रोसेस पर काम करते हैं। यानी कि हमारे शरीर के भीतर के तंत्र कैसे काम करते हैं उन्हें समझते हैं। इस फील्ड में काम करने के लिए आपको केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी में ग्रेजुएशन करना ज़रूरी है। ग्रेजुएशन करके आपको सरकारी और प्राइवेट लैब्स में आसानी से नौकरी मिल सकती है। आप अपना खुद का रिसर्च भी कर सकते हैं। 

केमिस्ट
आप बायोलॉजी और केमिस्ट्री की पढ़ाई करके दवाइओं के बारे में जानकारी पाकर लैब में केमिस्ट बन सकते हैं या अपना खुद का केमिस्ट बिज़नेस कर सकते हैं।  आपको केमिस्ट बनने के लिए सरकार से लाइसेंस भी लेना होता है। 

कंज़र्वेशनिस्ट
कंज़र्वेशनिस्ट वे लोग होते हैं जो जंगल, ज़मीन, जीव जंतु, पेड़ पौधों को बचाने या बढ़ाने का काम करते हैं। आप बायो या इकोलॉजी में डिग्री लेकर आपको इसके जिस भी ब्रांच में रुचि है आप वहां काम करना शुरू कर सकते हैं।  छोटे स्तर से शुरू कर आप बेहद शानदार करियर बना सकते हैं।  यहां भी आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है, आप रिसर्चर बन सकते हैं और आपको किसी एनजीओ के साथ भी काम मिल सकता है। 

साइंटिस्ट
आप बायो और केमिस्ट्री पढ़ के साइंटिस्ट भी बन सकते हैं। यहां आपका सफर ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी तक चलेगा लेकिन अगर आप मेहनती हैं और खोजी प्रवृत्ति के हैं तो आप बेहद कामयाब वैज्ञानिक बन सकते हैं। पर्यावरण से लेकर मेडिकल साइंस तक आपके लिए अपार संभावनाएं खुली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti