NEET 2018: पढ़ें कैसा रहा पेपर, स्टूडेंट्स ने बताया...

Sunday, May 06, 2018 - 04:36 PM (IST)

मुंबई: सी.बी.एस.ई. द्वारा रविवार को नैशनल इलीजिबिलिटी कम एंट्रैंस टैस्ट (नीट) का आयोजन करवाया गया है। इस बार देशभर में 150 शहरों में 60000 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए कुल 13.36 लाख छात्र नीट में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई।


छात्रों से मीडिया ने परीक्षा के बारे में पूछा जहां उन्होंने बताया नीट की परीक्षा आसान थी। पेपर का डिफिकल्टी लेवल कम था।सभी सवाल सेलेबस से पूछे गए थे। कुछ भी सेलेबस से बाहर नहीं था।

फिजिक्स सेक्शन सबसे मुश्किल

लेकिन ज्यादातर छात्रों ने फिजिक्स सेक्शन को काफी मुश्किल बताया। सवालों को हल करने में परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि सवाल काफी ट्रिकी थे, जिन्हें सॉल्व करने में काफी मेहनत लगी। साथ भी समय भी काफी लगा।

छात्रों ने बताया बायो-केमेस्ट्री सेक्शन ठीक था। वहीं केमेस्ट्री को मुश्किल नहीं बल्कि काफी लम्बा बताया। जिसके सवाल को सॉल्व करने में काफी समय लग गया। कई छात्रों ने बताया ज्यादातर सवाल NCERT से पूछे गए थे। छात्रों ने फिजिक्स, केमेस्ट्री से बायो सेक्शन को  सबसे आसान बताया। वहीं छात्रों ने कहा भले ही इस बार फिजिक्स में न्यूमेरिकल के सवाल मुश्किल थे। लेकिन जिन छात्रों ने अच्छे से तैयारी की उनके लिए पेपर आसान होगा।

pooja

Advertising