शिक्षा में राष्ट्रीय मूल्य, संस्कृति और संस्कारों का समावेश जरूरी: मौर्या

Saturday, Nov 03, 2018 - 10:22 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शिक्षा में राष्ट्रीय मूल्य, संस्कृति और संस्कारों का समावेश जरूर होना चाहिए।  मौर्य ने यहां कान्वेन्ट ऑफ जीसस एण्ड मेरी के द्विशताब्दी समारोह में कान्वेन्ट द्वारा संचालित बालिका विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किये।  

 

उन्होंने कहा कि स्कूलों में देश का भविष्य गढ़ा जाता है। स्कूलों में कैसा वातावरण है, कैसी शिक्षा मिल रही है, इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को अपनी पाठ्यसामग्री को भी लगातार अपडेट करते रहने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज का दौर इंटरनेट का है ऐसे में इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के भंडार में से सही, उपयोगी और ज्ञानवद्र्धक जानकारी को पहचानना और उसका उपयोग करना आवश्यक है। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बालिका शिक्षित हो जाय तो पूरा समाज शिक्षित हो जायेगा।  

 

उन्होंने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता भी बहुत जरूरी होती है। हमें अपने और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ो की स्वच्छता का भी ध्यान रखना जरूरी है। पालीथीन का उपयोग न करेें।  

pooja

Advertising