स्कूलों में राष्ट्रीय बालरंग 19 दिसंबर से

Tuesday, Dec 18, 2018 - 11:45 AM (IST)

 

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक राष्ट्रीय बालरंग कार्यक्रम की जाएगी।


यहां श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाले बालरंग में 19 दिसंबर को राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सांस्कृतिक, साहित्यिक, योग, संस्कृत, मदरसा एवं दिव्यांगजनों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में 9 संभागों के 1000 स्कूली विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। लोक-नृत्य प्रतियोगिता में जो संभाग प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, वह मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता में लोक-नृत्य की प्रस्तुति देगा।


राष्ट्रीय लोक-नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त दल को 51 हजार, द्वितीय स्थान रहने वाले दल को 31 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। राष्ट्रीय बालरंग में 10 राज्य, 8 पूर्वोत्तर राज्य एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। बालरंग को आकर्षक बनाये जाने के लिये इस वर्ष भी लघु भारत, गौरवमयी भारत, समर्थ भारत, फूड जोन, स्काउट कैम्प और क्रॉफ्ट जोन की प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं।
 

pooja

Advertising