पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लगेगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनीः जोशी

Wednesday, Jul 25, 2018 - 10:22 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दीपक जोशी ने कहा है कि पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्रों द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी जिला, संभाग और राज्य स्तर पर लगाई जाएगी।  श्री जोशी ने यहां सार्थक तकनीकी शिक्षा एवं मानव संसाधन का उचित नियोजन विषय पर आयोजित कार्यशाला में बताया कि युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा कि पहले परम्परागत हुनर मिलता था और बेरोजगारी की समस्या नहीं होती थी। बेरोजगारी की समस्या मैकाले की देन है। श्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2004 में पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में भर्ती स्टॉफ के बारे में निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा में जर्मनी की तरह आठवीं के बाद 2 साल आईटीआई फिर 2 साल पॉलीटेक्निक और अंत में 3 साल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। ग्रामीणों को तकनीक से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है जो 400 दिव्यंगों को प्रशिक्षण और नौकरी प्रदान करता है।

Sonia Goswami

Advertising