छत्तीसगढ़ में 625 से अधिक विशेषज्ञ शिक्षकों की होगी भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 10:24 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में आऊटसोर्सिंग के जरिए विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती होगी।  शिक्षा विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 625 से अधिक पदों पर भर्ती होगी और इसके लिए प्लेसमेंट एजैंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।यह भर्ती रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के 11 जिलों के स्कूलों में होगी।   

 

राज्य के आदिवासी क्षेत्र के स्कूलों में विशेषज्ञ शिक्षकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। खासकर गणित, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, अंग्रेजी, कॉमर्स के शिक्षक नहीं मिल रहे हैं और वहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। यही वजह है कि स्कूल शिक्षा विभाग विशेषज्ञ शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी में है। भर्ती किए गए ये सभी शिक्षक विद्या मितान के नाम से अपनी सेवाएं देंगे।   

 

सूत्रों के अनुसार रायगढ़ जिले में 141 व कोरबा में 138 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, बालोद, महासमुंद, कबीरधाम व जांजगीर-चांपा में कुल 631 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसमें गणित भौतिकी के 214 शिक्षक, जीव विज्ञान रसायन-117, अंग्रेजी- 139, कॉमर्स-96 व विज्ञान के 65 शिक्षक शामिल हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News