इस माह से चम्बा मैडीकल कालेज में शुरू होंगी एम.बी.बी.एस. की कक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 02:45 PM (IST)

चम्बा : चम्बा के पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मैडीकल कालेज में 1 सितम्बर से एम.बी.बी.एस. की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मिंजर मेला पुरस्कार वितरण समारोह में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्टाफ  की नियुक्ति की जा चुकी है और अब तक 72 मैडीकल छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कालेज भविष्य में मैडीकल क्षेत्र में बड़ा नाम करेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की बहुत समृद्ध लोक संस्कृति है। यहां आयोजित होने वाले अनगिनत मेले और त्यौहार लोक संस्कृति के परिचायक हैं और इसे संरक्षित किया जाना न केवल वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बल्कि भविष्य के लिए भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मिंजर मेला आयोजन समिति से जुड़े विभिन्न विभागीय अधिकारियों और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।  


मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान से चुराह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास की रस्म पूरी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 23 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए से बने डिग्री कालेज भवन तीसा, एक करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित चिनवास पुल और 65 लाख रुपए से बने बड़ा नाला पुल का लोकार्पण करने के अलावा तीसा नाला पर बनने वाले डबललेन पुल 5 करोड़ 89 लाख रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बौंदैडी 45 लाख रुपए, तरेला पुल 3 करोड़ 28 करोड़ रुपए और भंगी पुल 1 करोड़ 96 लाख रुपए से बनने के शिलान्यास किए। इस मौके पर डल्हौजी विधायक आशा कुमारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News