एम.बी.बी.एस और बी.डी.एस. में प्रवेश लेने को अब मिलेंगे 3 मौके, पढ़िए

Saturday, Feb 18, 2017 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्ली : एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आगामी मई माह में आयोजित होने वाली एन.ई.ई.टी. 2017 को पहला प्रयास माना जाएगा। एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश लेने को अब उम्मीदवारों को 3 ही मौके प्रदान किए जाएंगे और इसके तहत एन.ई.ई.टी. 2017 को पहला प्रयास माना जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने हाल ही में अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया है।

एन.ई.ई.टी. में बैठने के लिए मिलेंगे अब 3 मौके
अधिसूचना के अनुसार उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3 प्रयास प्रदान किए गए हैं और एन.ई.ई.टी. 2017 को पहला प्रयास माना जाएगा। यहां बता दें कि नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रैंस टैस्ट (एन.ई.ई.टी.) 7 मई को आयोजित होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) की बैठक में निर्णय लिया गया था कि एन.ई.ई.टी. में बैठने के लिए अब 3 मौके मिलेंगे लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि पहला प्रयास कौन सा माना जाएगा। उम्मीदवारों की असमंजसता को दूर करने के लिए सी.बी.एस.ई. ने अलग से अधिसूचना जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे उम्मीदवारों को राहत मिली है।   
 

Advertising