किसानों के विरोध मार्च के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई कॉलेजों ने रद्द की परीक्षा

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 04:40 PM (IST)

नई दिल्ली: शुक्रवार यानि आज किसानों के दिल्ली चलो विरोध मार्च के कारण दिल्ली के कई कॉलेजों ने परीक्षा रद्द कर दी। इस बारे में छात्रों ने जानकारी दी। उनका कहना है कि हम रोहतक से हैं और हमारी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। परीक्षाओं का रद्द होना हमारे लिए मुसबीतें पैदा करने जैसा है।

आखिरी मिनट में परीक्षा रद्द
एक अन्य छात्र का कहना है कि मैं दिल्ली में रहता हूं और मेरा कॉलेज रोहतक में है। अंतिम समय में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। मेरे अलावा बहुत सारे छात्र परीक्षा देने कॉलेज गए। लेकिन एग्जाम का रद्द होना हमारे लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा कर रहा है। 

सूत्रों के अनुसार, एक अन्य छात्र ने कहा कि मेरे कॉलेज ने अंतिम समय पर परीक्षा रद्द कर दी। वहीं, विरोध मार्च के कारण बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन बंद हो गया है। अब मेरे लिए घर जाना मुश्किल हो गया है। करनाल में कर्ण झील के पास रोहतक-झज्जर सीमा, दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-जम्मू राजमार्ग पर भारी सुरक्षा बल को तैनात किया है। बता दें कि किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन की वजह से सड़क जाम से देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाले यात्रियों को दिल्ली-पानीपत हाईवे पर जाम मिला। हरियाणा और पंजाब के किसान कृषि कानून के खिलाफ विरोध मार्च में राजधानी दिल्ली जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News