अंग्रेजी भाषा में बनाएं करियर, मिलेगें आगे बढ़ने के कई मौके

Monday, Mar 12, 2018 - 08:24 PM (IST)

नई दिल्ली : आज के बढ़ते इंटरनेट और आधुनिकता के युग ने सारी दुनिया को एक साथ जोड़ दिया है। किसी भी देश के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से जुड़ कर आप अपनी बातें शेयर कर सकते है। इसके साथ ही आज को दौर में किसी से बात करने के लिए आपको इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना बहुत जरुरी है ताकि आप दूसरों के साथ जुड़ सके। अगर कोई व्यक्ति अच्छी इंग्लिश बोल सकता है तो  तो वह मैनेजमेंट की सीढिय़ां आसानी से लांघ सकता है। यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है तो व्यवसाय की शानदार योजना रखने के बावजूद आप खुद को मैनेजमेंट के सबसे निचले स्तर पर खड़ा पाएंगे। आगे बढ़ने के लिए हर स्तर पर इंग्लिश आना अनिवार्य होता जा रहा है चाहें वह विचार-विमर्श, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, रिपोर्ट राइटिंग, लैटर राइटिंग आदि जैसे अलग-अलग उद्देश्यों क्यों ना हो। इन सब की पूर्ति के लिए कर्मचारियों को अग्रेंजी  भाषा सिखाने के लिए एक्सपर्ट की बड़ी संभावनाएं हैं।

क्यों है क्रेज
रोजगार के विश्वव्यापी बनने के कारण पिछले कुछ सालों में अंग्रेजी भाषा का क्रेज बढ़ा है। पिछले कुछ सालों में अग्रेंजी भाषा राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी बात कहने का माध्यम बन कर उभरी है। अंग्रेजी भाषा बोलने वाले को ज्यादा महत्व दिया जाने लगा है । कई बार व्यक्ति को अपने विषय के बारे में सारा कुछ पता तो होता है लेकिन अगर वह इंग्लिश में अपनी बात की अभिव्यक्ति नहीं कर सकता तो वह असफल हो जाता है। इसलिए आज के प्रतियोगिता के युग में बने रहने के लिए और सफल होने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बहुत जरुरी हो गया है। अंग्रेजी के बढ़ते हुए महत्व को देखते हुए अपने बच्चों का दाखिला अग्रेंजी मीडियम वाले स्कूलों में करवाने पर जोर देते है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सकें। 

करियर के लिए अच्छा विकल्प
इन दिनों लोगों में अंग्रेजी के प्रति काफी क्रेज है। यही वजह है कि अंग्रेजी बोलने और सीखने की ललक घर-घर में देखी जा सकती है। कुछ लोग स्पोकन इंग्लिश का कोर्स चलाकर हजारों की कमाई भी कर रहे हैं। यदि आप खुद का रोजगार करना चाहते है तो अपने घर के आसपास कोचिंग सेंटर खोलकर लोगों को अंग्रेजी बोलना और लिखना सिखा सकते हैं। इन सबके अतिरिक्त अगर आप कहीं जॉब करते तो भी ट्यूशन पढ़ा कर सकते है और पैसा कमा सकते है । 

हर प्रतियोगी परीक्षा में जरुरी
आजकल आप किसी भी कॉलेज में एट्रेंस एग्जाम दे या किसी प्रतियोगी परीक्षा का आज कल सारे एग्जाम अग्रेंजी भाषा में लिए जाते है। कोई भी एग्जाम एेसा नहीं है जिसमें अंग्रेजी ज्ञान से संबंधित प्रश्न ना पूछे गए है। यदि आप इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाते तो आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो सकते। इसलिए अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। यदि आपकी इस विषय पर पकड़ है, तो इस विषय को लेकर आप मुख्य परीक्षा भी दे सकते हैं। इंटरव्यू में भी यदि आप अंग्रेजी बोलने और लिखने में सक्षम हैं, तो आपको काफी फायदा हो सकता है।

कैसे बनाएं पकड़
अंग्रेजी भाषा पर बेहतर पकड़ व समझ बनाने के लिए बीए ऑनर्स या एमए करना आवश्यक है। इस कोर्स के माध्यम से अंग्रेजी के प्राचीन इतिहास, पोलिटिकल थ्योरी, मध्यकालीन अंग्रेजी, विक्टोरियन साहित्य, आधुनिक और उत्तर आधुनिक साहित्य के अलावा नॉवेल, ड्रामा, क्रिटिकल थ्योरी और पोएट्री पढऩा होता है, जो कि काफी फायदेमंद होता है।

बीपीओ की पहली पसंद
इस कोर्स से स्नातक करने के बाद आप एनजीओ, कारपोरेट सेक्टर, टूरिज्म, दूतावास, पब्लिकेशन बिजनेस, टीवी, रेडियो ब्रॉडकास्टिंग एडवर्टाइजमेंट, बीपीओ, इंटरप्रेटर आदि की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। आज अंग्रेजी के जानकारों के लिए बीपीओ में काफी मौके हैं।

योग्यता
यदि आप बारहवीं किसी भी स्ट्रीम से अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण हैं तो ग्रैजुएशन से करियर की शुरुआत कर सकते हैं। ग्रैजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन और डाक्टरेट की उपाधि अर्जित करने के बाद करियर की ऊंचाइयां छू सकते हैं। इसमें सबसे जरूरी है कि आपकी डिग्री के साथ-साथ आपकी स्किल्स भी विकसित होती जाए।

करियर विकल्प
अंग्रेजी भाषा में मास्टर डिग्री करने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी सरकारी और निजी संगठन, शैक्षिक संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकता है या अपना निजी प्रशिक्षण केंद्र चला सकता है। पोस्ट ग्रैजुएशन, नेट या पीएचडी करने के बाद केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में करियर की शुरुआत कर सकता है। एडिटर, इंग्लिश ट्रांसलेटर के भी विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा निजी कंपनियों में भी अंग्रेजी के जानकारों के लिए अच्छे स्कोप हैं। एक बार आप इस फील्ड के एक्सपर्ट हो गए, तो फिर आपके पास काम की कमी नहीं रहती।

सैलरी 
अंग्रेजी भाषा में  निपुणता प्राप्त करने के बाद आप के लिए करियर के बहुत सारे अॉप्शन मौजूद है। इंग्लिश टीचर की आज कल काफी डिमांड है। स्कूलों, कॉलेजों में युवाओं  के लिए रोजगार के कई अवसर मौजूद है। निजी कंपनियां भी अंग्रेजी विशेषज्ञों को अपने यहां अच्छे वेतन पर रखती हैं।
 

Advertising