Maharashtra HSC Result 2018 : 88. 41 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा में 88.41 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे अधिक कोंकण में 94.85 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। परीक्षा में कुल 1416986 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 1252817 छात्र उत्तीर्ण होने में सफल रहे। लड़कों की अपेक्षा लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं। कुल 92़ 36 प्रतिशत लड़कियां की तुलना में 85.23 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हो पाये है। 

राज्य में 5486 से अधिक विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ऊपर अंक मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 1.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। कोंकण इलाके में सबसे अधिक विद्यार्थी 94. 85 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए जबकि नासिक जिले में सबसे कम 86.13 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो पाये। कोंकण में 94. 85, कोल्हापुर में 91. 00, पुणे में 89.58, औरंगबाद 88. 74, लातूर में 88.31, अमरावती में 88.08, नागपुर 87.57, मुंबई 87.44 और नासिक में 86.13 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो सके है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News