Maharashtra 10th Result: परीक्षा परिणाम में गिरावट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 05:35 PM (IST)

मुंबई  : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोडर् के दसवीं के परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया जिसमें गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन इसबार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। पुणे में बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. शकुंतला काले ने बताया कि इस बार परीक्षा में 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 77 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल 89.41 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12.31 प्रतिशत बच्चे कम उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी और 82.82 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा मे उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि इस बार 72.72 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।

बोर्ड के नौ डीविजन हैं जो मुख्य रूप से कोंकंण, पुणे, मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर, नागपुर, लातूर और अमरावती में स्थित हैं। सबसे अधिक कोकण डीविजन में 88.38 प्रतिशत और सबसे कम नागपुर में 67.27 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। कोल्हापुर में 86.58 प्रतिशत, पुणे में 82.48 प्रतिशत, मुंबई में 77.04 प्रतिशत, औरंगाबाद में 82.20 प्रतिशत, नासिक में 77.58 प्रतिशत, लातूर में 72.87 प्रतिशत , अमरावती में 71.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिला से मुंबई बोर्ड  के तहत 3.9 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे दसवीं की परीक्षा में इस बार 20 बच्चे 100 प्रतिशत अंक हासिल किया जिसमें से 16 बच्चे लातूर से, तीन बच्चे औरंगाबाद और एक एक विद्यार्थी अमरावती बोर्ड से हैं।90 प्रतिशत अंक पाने वाले 28516 विद्यार्थी हैं। मुंबई बोर्ड में इस बार 77.04प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए जबकि पिछले वर्ष 90.41 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News