इन विद्यार्थियों को LPU देगा 100 % स्कॉलरशिप
punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 01:53 PM (IST)

जालंधर : प्रत्येक वर्ष हजारों विद्यार्थी लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रोग्रामों के तहत दाखिला प्राप्त करते हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए एल.पी.यू. देश में विशालतम स्कॉलरशिप नीति भी अपनाए हुए है, जिसके अधीन मैरिट में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रत्येक वर्ष मिल सकती है। इस वर्ष एल.पी.यू. ने एक नया कदम उठाते हुए यह निर्णय किया है कि किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय व राज्य बोर्ड जैसे कि सी.बी.एस.ई., पी.एस.ई.बी., आई.सी.एस.ई.की परीक्षाओं में प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाले विद्याॢथयों को एल.पी.यू. पूरी ट्यूशन व हॉस्टल फीस माफ कर देगा। यह स्कॉलरशिप नीति एल.पी.यू. द्वारा पढ़ाए जा रहे सभी 200 से अधिक प्रोग्रामों के लिए लागू है। एल.पी.यू. द्वारा भारत की विशालतम प्राइवेट स्कॉलरशिप के तहत प्रोग्राम के सभी समैस्टर्ज या सभी वर्षों के लिए विद्यार्थी को पूरे अध्ययन काल के लिए स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।
स्कॉलरशिप केवल शैक्षिक गतिविधियों में ही नहीं अपितु खेलकूद, सामाजिक सेवाओं, सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतीविधियों, बहादुरी के कार्यों, रिसर्च व डिवैल्पमैंट कार्यों में उल्लेखनीय प्राप्तियों के लिए भी प्रदान किया जाता है। एल.पी.यू. के चांसलर अशोक मित्तल का कहना है,‘‘हमारी यूनिवर्सिटी सदैव भरसक प्रयास करती रहती है कि प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा अवश्य प्राप्त होनी चाहिए। एल.पी.यू. के स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत अब राशि बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए प्रति विद्यार्थी कर दी गई है। भारत वर्ष से 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए एल.पी.यू. की इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाया था। इसी तर्ज पर इस बार पंजाब के मेधावी विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए हम उन्हें भी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान कर रहे हैं।