कम दाखिले वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों पर लगेगा ताला

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 11:17 AM (IST)

नई दिल्ली: समूचे देश में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में 27 लाख से ज्यादा सीटें खाली रहने के बीच ए.आई.सी.टी.ई. ने कहा कि उसने उन कॉलेजों पर ताला लगाने का निर्णय लिया है जिनमें पिछले 5 सालों में 30 प्रतिशत से  कम दाखिले हुए हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई.) के अध्यक्ष अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा कि ऐसे कॉलेजों को अगले साल से बंद  कर दिया जाएगा। ए.आई.सी.टी.ई. देश में तकनीकी शिक्षा का नियामक है। ए.आई.सी.टी.ई. के आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,361 इंजीनियरिंग संस्थान हैं जिनको ए.आई.सी.टी.ई. ने मंजूरी दी हुई  है। उनकी कुल क्षमता 37 लाख  छात्रों से ज्यादा है। इनमें से 27 लाख सीटें खाली पड़ी हैं।       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News