जानें आकाश और श्लोका में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शनिवार को शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद कल रात मुंबई के जियो पार्क में रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीतिक घराने से जुड़े कई मेहमान शामिल हुए। आज दोनों  की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बात करने जा रहे हैं ।

 

PunjabKesari

आकाश अंबानी की पढ़ाई-

सबसे पहले बता करते हैं आकाश अंबानी की। आकाश अंबानी ने कैंपियन स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई में पढ़ाई की। उन्होंने आगे ब्राउन विश्वविद्यालय में economics का अध्ययन किया। वह मुंबई इंडियंस के सह-मालिक हैं और अपनी बहन के साथ Jio और Reliance Retail में सह-निदेशक हैं। 


श्लोका की पढ़ाई-

आकाश और श्लोका मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रसिद्ध धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) के पूर्व छात्रा हैं। श्लोका 2009 में DAIS में स्कूली शिक्षा के बाद प्रिंसटन विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान का अध्ययन करने के लिए अमेरिका चली गईं। श्लोका ने बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स इन लॉ की पढ़ाई पूरी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News