KVS Admission 2019-20: नोटिफेकेशन जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

Wednesday, Feb 06, 2019 - 01:58 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश  के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सत्र 2019-20 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से प्रवेश पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गौर हो कि पिछले साल भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। 

सुबह 8 बजे से केवी संगठन की वेबसाइट पर एडमिशन के फार्म मिलेंगे। 19 मार्च को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा यानी अंतिम तारीख है। केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें या फिर नोटिफिकेशन की जानकारी आप केवीएस (केंद्रीय विद्यालय संगठन) की अधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर पढ़ सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर क्लिक कर सकते हैं।

केन्द्रीय विद्यालय की पहली क्लास में सेलेक्शन की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च 2019 को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल 2019 को जारी होगी। यदि दूसरी सूची के बाद भी सीटें उपलब्ध रहती हैं तो तीसरी लिस्ट 23 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी। लिहाजा इसके बाद कई और एप्लीकेंट्स को प्रवेश का मौका मिल सकता है।

11वीं क्लास को छोड़कर दूसरी और अन्य क्लास के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2019 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और ये प्रक्रिया 9 अप्रैल 2019 शाम 4 बजे तक चलेगी।  इससे आगे की क्लास में एडमिशन लिस्ट 12 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी। इन क्लासेज में एडमिशन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक चलेगी। ग्यारहवीं क्लास को छोड़कर सभी क्लासेज में एडमिशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2019 होगी। 

Sonia Goswami

Advertising