कोलकाता विवि ने रैंकिंग में जादवपुर विवि को पछाड़ा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 01:30 PM (IST)

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय शहर के एक अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जादवपुर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय रैकिंग में पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में पहले स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान,बेंगलुरु रहा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सोमवार को देश के विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग की घोषणा की। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से कोलकाता विश्वविद्यालय 5 वें और जादवपुर 6 वें स्थान पर रहा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने पहली एआरआईआईए 2019 (अटल रैंकिंग ऑफ इंस्ट्यूशन ऑन इनोवेशन अचिवमेंट ) जारी की। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर पहले स्थान पर रहा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली दूसरे और बनारस ङ्क्षहदू विश्वविद्यालय वाराणसी तीसरे स्थान पर रहे।
देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलोर
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद
कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
अमृता विश्वास विद्यापीठ, कोयंबटूर
मनीपाल अकादमी ऑफ हॉयर एजुकेशन
सावित्री भाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे