KCET Result 2020: कर्नाटक CET परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें नतीजे
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 03:37 PM (IST)
नई दिल्ली- कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी कर्नाटक सीईटी 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते है। कर्नाटक सीईटी परीक्षा 497 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

बता दें यह परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में निर्धारित थी जिसे कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस बार कर्नाटक में इंजीनियरिंग के एंट्रेस एग्जाम के लिए होने वाली कर्नाटक कॉमन एंट्रेस टेस्ट परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया गया था।
ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट www.kea.kar.nic.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।
