Karnataka PUC 2018 का रिजल्ट घोषित , 59.5 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 12:42 PM (IST)

नई दिल्ली :  कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आज कनार्टक प्री यूनिवर्स‍िटी सर्टिफ‍िकेशन (पीयूसी) एग्‍जाम के दूसरे पार्ट का र‍िजल्‍ट घोष‍ित कर द‍िया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफ‍िशल वेबसाइट kseeb.kar.nic.in और results.nic.in पर जाकर र‍िजल्‍ट देख सकते हैं। कर्नाटक सेकेंड इयर पीयूसी परीक्षा में 59.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है लड़कियों का पास पर्सेंटेज 67.11 फीसदी और लड़कों का पास पर्सेंटेज 52.30 फीसदी है। 

एेसे करें चैक 
सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट kseeb.kar.nic.in पर जाएं। 

Karnataka PUC Pre University Certification Examination II results 2018 या Karnataka PUC Pre University Certification 3) Examination Class 12 results 2018 के लिंक पर क्लिक करें। 

अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरें।

KSEEB Karnataka PUC 2nd year results 2018 or Karnataka Board 12th Class Result 2018 को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले लें। 

6,90,150 कैंड‍िडेट्स ने किया था रजिस्टर 
डिपार्टमेंट ऑफ प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन PUE प्री यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन (क्लास 11 और क्लास 12 एग्जाम) को आयोजित करवाता है। हर साल करीब 7 लाख स्टूडेंट्स कर्नाटक पीयूसी एग्जाम में शामिल होते हैं।  गौरतलब है कि इस साल 4,725 कॉलेजों के 6,90,150 कैंड‍िडेट्स ने इस एग्‍जाम के ल‍िए रज‍िस्‍टर क‍िया था। यह एग्जाम1 मार्च से 17 मार्च के बीच आयोजित करवाए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News